फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Calcutta High Court: न्याय के लिए 15 दिन तक फ्रीजर में रखा बेटे का शव, अदालत ने दिए दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश

Thu, 17 Jul 2025 07:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

जस्टिस तीर्थंकर घोष की पीठ ने बुधवार को दोबारा पोस्टमार्टम करने व इसकी वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में अंतर मिलता है, तो अस्पताल प्रबंधन को जांच अधिकारी को जानकारी देनी होगी।
 
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मालदा जिले के शैक्षणिक संस्थान में मृत मिले छात्र के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। परिवार ने पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट को खारिज करते हुए बेटे के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था और न्याय की उम्मीद में उसे 15 दिनों तक फ्रीजर में रखा। 

विज्ञापन


जस्टिस तीर्थंकर घोष की पीठ ने बुधवार को दोबारा पोस्टमार्टम करने व इसकी वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में अंतर मिलता है, तो अस्पताल प्रबंधन को जांच अधिकारी को जानकारी देनी होगी।

ये भी पढ़ें: Air India Crash: 'पारदर्शी जांच से पहले दोष मढ़ना गैर-जिम्मेदाराना', एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट से FIP चिंतित
विज्ञापन


दो जुलाई की रात मिला था 8वीं के छात्र का शव
दो जुलाई की रात मानिकचक के मिशनरी स्कूल के छात्रावास से 8वीं के छात्र श्रीकांत मंडल (13) का शव मिला था। स्कूल प्रबंधन का दावा था कि उसने आत्महत्या की। परिवार का आरोप था कि श्रीकांत पर स्कूल में अत्याचार किया गया। परिवार ने थाने में शिकायत दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की बात सामने आई पर परिवार ने उस रिपोर्ट को मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Amit Shah: शाह बोले- धन-धान्य कृषि योजना से किसान होंगे खुशहाल, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी गति

मौत के लिए स्कूल प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार
परिजनों ने न्याय के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के विरोध में परिवार ने छात्र के शव का अंतिम संस्कार नहीं करने का फैसला किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें