फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार गुलजार:  दो दिन में 40 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान, 15 हजार करोड़ की जूलरी व अन्य सामान बिका

Sun, 23 Oct 2022 05:36 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने से इस बार लोग सोना-चांदी के आभूषण तथा अन्य वस्तुएं जैसे वाहन, इंजीनियरिंग सामान और फर्नीचर ज्यादा खरीदेंगे। ऑल इंडिया जूलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि इस वर्ष आर्टिफिशियल जूलरी की भी बड़ी मांग बाजारों में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
धनतेरस के अवसर पर खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस के अवसर पर दो दिनों में लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का खुदरा कारोबार होने का अनुमान है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक, शनिवार को करीब 15 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, रविवार को 25 हजार करोड़ के कारोबार की संभावना है।

विज्ञापन

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने से इस बार लोग सोना-चांदी के आभूषण तथा अन्य वस्तुएं जैसे वाहन, इंजीनियरिंग सामान और फर्नीचर ज्यादा खरीदेंगे। ऑल इंडिया जूलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि इस वर्ष आर्टिफिशियल जूलरी की भी बड़ी मांग बाजारों में दिखाई दे रही है।

वहीं, सोने-चांदी के सिक्के, नोट एवं मूर्तियों के भी धनतेरस पर बड़ी मात्रा में खरीदे जाने की उम्मीद है। जबकि,  कंसल्टिंग फर्म रेड सिअर के मुताबिक 22 से 30 सितंबर के बीच ऑनलाइन मंचों पर पिछले साल के मुकाबले 27 फीसदी बढ़ोतरी के साथ इस साल 5.7 अरब डॉलर की बिक्री हुई है। धनतेरस कई जगह 22 व 23 अक्तूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है।

  • 1.5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है पूरे त्योहारी सीजन में
  • 40 फीसदी की वृद्धि होने की उम्मीद है खुदरा बिक्री में इस दिवाली पर    

विज्ञापन

दोपहिया व चार पहिया वाहनों की रिकॉर्ड बुकिंग, बढ़ेगी बिक्री
वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने कहा है कि इस साल धनतेरस के मौके पर गाड़ियों की बंपर बिक्री होने की उम्मीद है। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, डीलरों के यहां वाहनों की रिकॉर्ड बुकिंग हुई है और अधिकांश ग्राहक धनतेरस के दिन ही अपने वाहनों की आपूर्ति लेने पर जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें