फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने राज्यों के मुख्य सचिव संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की बैठक

Sat, 25 Apr 2020 12:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने शनिवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, डीजीपी और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। जिसमें उन्होंने कोविड-19 के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया, गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आर्थिक गतिविधियों की बहाली, प्रवासी मजदूरों के मुद्दे और विदेशों में फंसे हुए भारतीयों को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन

 
वहीं दूसरी ओर शनिवार को मंत्री समूह की बैठक हुई। जिसमें सभी ने इस बात को स्वीकार किया कि कोविड-19 को लेकर सरकार ने जो कदम उठाए हैं उनके सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। साथ ही फिलहाल रैपिड टेस्ट किट से कोरोना की जांच को टाल दिया गया है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसलिए रैपिड टेस्ट किट का इस्तेमाल फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद सूत्रों ने बताया सरकार के अनुसार वर्तमान में देश की क्षमता 15 लाख से अधिक परीक्षण करने की है। इसके अतिरिक्त कई भारतीय कंपनियां परीक्षण किट विकसित करने की प्रक्रिया में हैं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहायता करने के लिए सवा लाख से अधिक स्वयंसेवक तैयार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें