फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी से मंच पर बेहोश हुए गडकरी

Fri, 07 Dec 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदनगर
विज्ञापन
नितिन गडकरी
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही बेहोश हो गए। मंच पर मौजूद राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने उन्हें गिरने से पहले ही थाम लिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वह ऑक्सीजन की कमी के कारण बेहोश हुए थे। फिलहाल, उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन


गडकरी ने ट्वीट कर बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पंडाल चारों ओर से बंद था। इससे हवा आने जाने की जगह नहीं थी। दीक्षांत समारोह का परिधान पहनने के कारण भी ऑक्सीजन कम मिल पा रही थी। इससे मैं बेहोश होकर गिर पड़ा। अब मैं ठीक हूं। मुझे रक्तचाप या ब्लड शुगर संबंधी कोई दिक्कत नहीं है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने बेहोश होने की वजह शरीर में शुगर का स्तर कम होना बताया था। गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर में राहुरी स्थित महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। विद्यापीठ में उन्होंने करीब आधे घंटे तक भाषण दिया। कार्यक्रम की समाप्ति के समय जब राष्ट्रगान होने लगा और गडकरी खड़े हुए, तभी उन्हें बेचैनी हुई और बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें