फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cabinet Appointments Committee: रश्मि शुक्ला सहित तीन IPS अधिकारियों का प्रमोशन, DGP रैंक पर पदोन्नत किया गया

Sun, 12 Feb 2023 09:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रश्मि शुक्ला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और अतुलचंद्र कुलकर्णी राष्ट्रीय जांच एजेंसी में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। दाते राज्य में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते के प्रमुख हैं।
विज्ञापन
आईपीएस रश्मि शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने महाराष्ट्र कैडर के तीन वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर पदोन्नत किया है। एक अधिकारी ने यहां रविवार को यह जानकारी दी। जिनका प्रमोशन किया गया है, उनमें 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला, 1990 बैच के सदानंद दाते और अतुलचंद्र कुलकर्णी शामिल हैं।

विज्ञापन


रश्मि शुक्ला केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और अतुलचंद्र कुलकर्णी राष्ट्रीय जांच एजेंसी में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। दाते राज्य में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते के प्रमुख हैं।

रश्मि शुक्ला पर कुछ राजनीतिक नेताओं के फोन टैप करने का आरोप लगाया गया था, जब वह महाराष्ट्र में राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) की प्रमुख थीं। कुलकर्णी ने मुंबई में संयुक्त आयुक्त (अपराध) के रूप में काम किया है उन्होंने महाराष्ट्र एटीएस का नेतृत्व भी किया है और वे खुफिया ब्यूरो (आईबी) में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


दाते नवगठित मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस क्षेत्र के पहले आयुक्त थे, जो ठाणे और पालघर जिलों के बड़े क्षेत्रों को कवर करता है। अधिकारी ने बताया कि हालांकि इन अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध किया गया है, महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभी तक उनकी पदोन्नति पर अलग से आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें