फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF: सीआरपीएफ के नए महानिदेशक के नाम पर अंतिम मुहर, असम के डीजीपी जीपी सिंह को जिम्मेदारी

Sun, 19 Jan 2025 09:58 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, असम पुलिस प्रमुख ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे असम-मेघालय कैडर के 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। 
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नए महानिदेशक के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने असम के डीजीपी जीपी सिंह को सीआरपीएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, असम पुलिस प्रमुख ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे असम-मेघालय कैडर के 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

18 जनवरी को जारी आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 30 नवंबर, 2027 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक सीआरपीएफ महानिदेशक के रूप में सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 31 दिसंबर, 2024 को अनीश दयाल सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वितुल कुमार बल का कार्यवाहक प्रभार संभाल रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें