महिला कैब लेकर मुंबई जा रही थी। उसी दौरन अंधेरी मुंबई स्थित जेपी रोड पर महिला के साथ आरोपी कैब ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। महिला कैब में ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठी थी।
मुंबई की डीएन नगर पुलिस ने अमेरिका की 40 वर्षीय महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्राइवर की कैब में बैठकर महिला अपनी एक अन्य साथी महिला के साथ मुंबई स्थित अपने घर लौट रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अमेरिकी मूल की महिला पड़ोसी जिले से अपना कुछ काम खत्म करने के बाद एक अन्य महिला साथी के साथ मुंबई स्थित अपने घट लौट रही थी। इसके लिए उसने कैब बुक की। दोनों महिलाएं कैब में सवार हो गईं। लौटते समय दूसरी महिला अंधेरी के पास उतर गई। इसके बाद आरोपी ड्राइवर अमेरिकी मूल की महिला को लेकर जेपी रोड पर पहुंचा, जहां पर उसने अश्लील हरकत शुरू कर दी। महिला कैब में ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठी थी।
आरोपी ड्राइवर के अश्लील हरकत करने पर महिला ने गाड़ी रुकवाई और शोर मचा दिया। पीड़ित महिला का शोर सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंच गए और आरोपी कैब चालक को पकड़ लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 ए और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान पुलिस ने गोरेगांव निवासी योगेंद्र उपाध्याय के रूप में की है। महिला व्यवसायी है और वह पिछले एक महीने से मुंबई में रह रही है।