फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित नागरिकता कानून में हो सकता है बदलाव! उप राष्ट्रपति ने दिए संकेत 

Mon, 30 Dec 2019 12:30 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
वेंकैया नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जो संकेत दिए हैं, उससे लग रहा है कि सीएए में बदलाव किया जा सकता है। 

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने रविवार को कहा कि सीएए और एनपीआर जैसे मुद्दों पर विचारपूर्ण और सकारात्मक बहस जरूरी है। मगर प्रदर्शन के दौरान हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'सीएए हो या फिर एनपीआर, देशवासियों को इन पर संवैधानिक संस्थाओं, सभाओं और मीडिया में विचारपूर्ण, सार्थक तथा सकारात्मक चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए। मसलन यह कब आया, क्यों आया, इसका क्या प्रभाव होगा और क्या इसमें किसी बदलाव की जरूरत है?' 

नायडू ने कहा कि चर्चा से ही हमारा तंत्र मजबूत होगा और लोगों में जानकारी बढ़ेगी। संयुक्त आंध्र प्रदेश के दिवंगत सीएम एम चन्ना रेड्डी के जयंती कार्यक्रमों का उद्घाटन करते हुए नायडू ने कहा कि केंद्र को भी लोगों की आशंकाओं को दूर करना चाहिए।
विज्ञापन


उप राष्ट्रपति नायडू ने कहा कि लोकतंत्र में सहमति, असहमति आधारभूत सिद्धांत है। कोई चीज हमें पसंद हो या नहीं, लेकिन दोनों पक्षों को सुना जाना चाहिए। बाद में उसी हिसाब से कार्रवाई होनी चाहिए।

महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि गांधी जी ने मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों में भी हिंसा के किसी भी प्रकार से परहेज किया था। उन्होंने संसद और विधानसभाओं की गरिमा बनाए रखने व चर्चा का स्तर बढ़ाने पर भी जोर दिया। साथ ही निजी हमले से बचने की भी सलाह दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें