फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, रखनी होगी यह सावधानी

Tue, 12 Mar 2024 06:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए नियमों के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले को दो विशेष दस्तावेज देने होंगे। इसमें पहला तो आवेदक के चरित्र को प्रमाणित करने वाला हलफनामा और दूसरा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भारतीय भाषाओं में किसी एक की अच्छी जानकारी होने का घोषणा पत्र।
विज्ञापन
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/अमित शाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पर जिला स्तर की कमेटी विचार करेगी। गृह मंत्रालय के अनुसार आवेदन देने पर उसकी पावती अपने आप जेनरेट होगी। जिला स्तरीय कमेटी आवेदन के साथ दिए गए दस्तावेजों का परीक्षण करेगी। आवेदन के साथ निर्धारित प्रारूप में दिए गए शपथपत्र की जांच के बाद जिला स्तरीय कमेटी का निर्धारित अधिकारी उसपर अपने हस्ताक्षर के साथ उसे एम्पावर्ड कमेटी को ऑनलाइन मोड में ही अग्रसारित करेगा। यदि किसी आवेदक को जिला कमेटी के सामने शपथ पत्र देने के लिए बुलाया जाता है और बार-बार बुलावे के बावजूद वह पेश होने में विफल रहता है तो जिला स्तरीय अधिकारी आवेदन रद्द करने की सिफारिश कर सकता है। एम्पावर्ड कमेटी में पांच सदस्य केंद्र सरकार की ओर से जबकि एक राज्य की ओर से होने की बात कही गई है।

सीएए की धारा 6बी के तहत कौन दे सकता है आवेदन
  1. संबंधित व्यक्ति को भारतीय मूल का होना चाहिए, उसे भारतीय नागरिक से शादी किया होना चाहिए
  2. आवेदक किसी भारतीय नागरिक की नाबालिग संतान हो
  3. आवेदक या उसके माता-पिता में कोई एक आजाद भारत के नागरिक हों
  4. आवेदक ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्डधारक हो

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

विज्ञापन

नए नियमों के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले को दो विशेष दस्तावेज देने होंगे। इसमें पहला तो आवेदक के चरित्र को प्रमाणित करने वाला हलफनामा और दूसरा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भारतीय भाषाओं में किसी एक की अच्छी जानकारी होने का घोषणा पत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें