फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए का भारतीय नागरिकों से कोई लेना देना नहीं : वेंकैया नायडू

Sat, 22 Feb 2020 12:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का भारतीय नागरिकों से कोई लेनादेना नहीं है। यह पड़ोसी देशों में अत्याचार सह रहे अल्पसंख्यकों को मदद दिलाने का कानून है।

विज्ञापन


छात्रों व पीएसजी संस्थान के शिक्षकों से बात करते हुए नायडू ने कहा, विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र में जरूरी है लेकिन इसके नाम पर हिंसा स्वीकार्य नहीं है और जो लोग ऐसा कर रहे हैं वे राष्ट्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रदर्शन शांतिपूर्ण और लोतांत्रिक ढंग से किया जाना चाहिए।

देश की एकता और अखंडता के खिलाफ बोलने की किसी को अनुमति नहीं दी जा सकती। नायडू ने देश में ऐसी शिक्षा प्रणाली विकसित करने की मांग की जिसमें छात्रों को देश के इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों का ज्ञान कराया जाए और इसका सम्मान करना सिखाया जाए। साथ ही हमारी भाषाओं को भी आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने लोगाें से अपनी मातृभाषा का इस्तेमाल करने की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें