फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक विधान परिषद की तीन सीटों के लिए उपचुनाव का एलान; 30 जून को वोटिंग, इसी दिन नतीजे

Tue, 06 Jun 2023 11:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधान परिषद की तीन सीटों के लिए उपचुनाव का एलान कर दिया है। ये सीटें हाल में हुए विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सदस्यों के इस्तीफे की वजह से खाली हुई हैं। इन सीटों पर 30 जून को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे आएंगे।

विज्ञापन




चुनाव आयोग के मुताबिक, बाबूराव चिंचनसुर, आर शंकर और लक्ष्मण सावदी के इस्तीफों के कारण विधान परिषद की सीटें खाली हुई हैं। तीनों ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। रोचक बात यह है कि सिर्फ सावदी को ही जनता ने चुनाव जितवाया, जबकि गुरमीतकाल से कांग्रेस के उम्मीदवार चिंचनसुर और रानीबेन्नूर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार आर शंकर हार गए। सवादी चुनाव से पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


चुनाव का पूरा कार्यक्रम
चुनाव आयोग ने बताया कि अधिसूचना 13 जून को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 जून है। नामांकन पत्रों की जांच 21 जून को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 23 जून है। मतदान 30 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान में विधानसभा के सदस्य हिस्सा लेंगे। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे होगी।
विज्ञापन


एनएस बोसेराजू हो सकते हैं कांग्रेस उम्मीदवार
आयोग ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा चार जुलाई है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एनएस बोसेराजू को चुनाव मैदान में उतार सकती है। उन्हें राज्य में मंत्री बनाया गया है, लेकिन वह कर्नाटक विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी के सदस्य नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें