फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By-election: एक संसदीय व पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव पांच दिसंबर को

Sun, 06 Nov 2022 06:21 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

प्रत्याशी 17 नवंबर तक नामांकन कर सकेंगे। इसकी जांच 18 नवंबर को होगी। वहीं, 21 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी संसदीय क्षेत्र समेत अलग अलग राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उपचुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया, वोटों की गिनती गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के साथ आठ दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


प्रत्याशी 17 नवंबर तक नामांकन कर सकेंगे। इसकी जांच 18 नवंबर को होगी। वहीं, 21 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे। यूपी की रामपुर विधानसभा सीट सपा नेता आजम खां के अयोग्य घोषित होने के बाद खाली हुई है। इसके अलावा राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। ओडिशा की पदमपुर, बिहार की कुरहानी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें