फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: भाजपा नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या, कई राउंड फायरिंग कर हमलावर फरार, हमले में दो अन्य घायल

Sun, 02 Apr 2023 01:30 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस ने बताया कि दुर्गापुर के भाजपा नेता व कारोबारी राजू झा कोलकाता जा रहे थे, जब शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के अमरा में एक मिठाई की दुकान के बाहर उन पर हमला किया गया।
 
विज्ञापन
Raju Jha Murder - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूरब बर्धमान जिले में शनिवार शाम एक कारोबारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दुर्गापुर के भाजपा नेता व कारोबारी राजू झा कोलकाता जा रहे थे, जब शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के अमरा में एक मिठाई की दुकान के बाहर उन पर हमला किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राजू झा दुकान के बाहर अपनी एसयूवी में बैठे थे, तभी एक कार में सवार होकर दो व्यक्ति पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। एक आरोपी ने रॉड से उनकी एसयूवी कार के शीशे तोड़ दिए, जबकि दूसरे ने उनपर तोबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की। हमले में झा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, वारदात की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि होटल व्यवसाय से जुड़े झा पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें कोयला तस्करी मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें