देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। जब भी कभी कोई अलग चीज उन्हें दिखती है वह तुरंत शेयर करते हैं और चुटकी लेते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने शेयर किया, जिसमें कुछ किसान मक्का के दानों को बाइक के टायर से चलाकर निकाल रहे हैं। इसको देखकर उन्होंने ट्वीट किया कि मैं लगातार देखता हूं, हमारे किसान किसी बाइक या ट्रैक्टर को मल्टी टास्किंग मशीन में बदल देते हैं। इस तरह का उपयोग मैंने कभी शायद अपने सपने में नहीं सोचा होगा।