फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो बिजनेस टाइकून जिन्होंने रचाई सेलिब्रिटी हसीनाओं से शादी

Mon, 06 Aug 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज हम आपको ऐसे जाने माने बिजनेस टाइकून्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सेलिब्रिटी हसीनाओं से शादी की है। इन बिजनेसमैनों में राज कुंद्र से लेकर जय शाह तक का नाम शामिल है। और खास बात तो ये है कि कुछ बिजनेसमैनों की ये दूसरी शादी है।
विज्ञापन

फरहान आजमी

2 of 7
फरहान आजमी समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे हैं। उन्होंने साल 2009 में बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया से शादी की थी। उनका एक 4 साल का बेटी भी है। फरहान आजमी खुद भी समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं और कई सालों से रेस्टोरेंट का बिजनेस कर रहे हैं।
विज्ञापन

अनिल अंबानी

3 of 7
धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे और भारत के जाने माने बिजनेसमैन अनिल अंबानी ने बॉलीवुड अभिनेत्री टीना मुनीम से शादी की। दोनों का रिश्ता 80 के दशक में शुरू हुआ था और साल 1991 में दोनों ने शादी भी कर ली। फोर्ब्स की साल 2018 की सूची के मुताबिक अनिल अंबानी के पास 2.7 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की संपत्ति है। जिसके हिसाब से वह दुनिया के 887वें सबसे धनी व्यक्ति हैं।

राज कुंद्रा

4 of 7
राज कुंद्र भारतीय मूल के लंदन के एक बिजनेसमैन हैं। साल 2004 में वह ब्रिटेन में 198 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अपना स्थान बना चुके हैं। वह वर्तमान में लंदन में स्थित यूके ट्रेडकॉर्प लिमिटेड कंपनी के निर्देशक और सीईओ हैं। उन्होंने साल 2009 में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शादी कर ली थी। शिल्पा शेट्टी उनकी दूसरी पत्नी हैं।
विज्ञापन

जय मेहता

5 of 7
जय मेहता एक भारतीय बिजनेसमैन हैं। वह मेहता ग्रुप के मालिक हैं। इस ग्रुप का व्यापार अफ्रीका, कनाडा, भारत और अमेरिका में फैला हुआ है। इन्होंने साल 1995 में बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला से शादी की थी। जूही इनकी दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले जय मेहता की शादी सुजाता बिरला से हुई थी जो बिजनेसमैन यश बिरला की बहन थीं।
विज्ञापन

राहुल शर्मा

6 of 7
राहुल शर्मा भी एक बड़े बिजनेसमैन हैं। वह मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के सीईओ हैं। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री आसिन से साल 2016 में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटर हाग

7 of 7
पीटर हाग ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन हैं। उनका होटल का कारोबार है। साल 2011 में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली से शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें