फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business News: कॉरपोरेट बॉन्ड में ग्रीन बॉन्ड का हिस्सा केवल 3.8 फीसदी, बीएचईएल का शुद्ध लाभ 57 फीसदी बढ़ा

Sat, 11 Feb 2023 05:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

रिपोर्ट के अनुसार, कम ग्रीन बॉन्ड आधार का एक कारण यह है कि ये सभी रुपये में हैं। ये बॉन्ड मुख्य रूप से घरेलू बैंकों, बीमाकर्ताओं और आरबीआई के पास हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में ग्रीन बॉन्ड बाजार को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। फिच रेटिंग ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा, हरित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 10 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा की जरूरत होने का अनुमान है। यह 500 अरब डॉलर से अधिक के कुल बकाया कॉरपोरेट बॉन्ड का केवल 3.8 फीसदी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी, 2023 तक ग्रीन, सोशल सस्टेनेबिलिटी एवं इससे जुड़े डेट (जीएसएसएस) बॉन्ड की हिस्सेदारी 3.8 फीसदी या 20 अरब डॉलर है। सरकारी बॉन्ड बाजार का आकार इससे दोगुना है। रिपोर्ट के अनुसार, कम ग्रीन बॉन्ड आधार का एक कारण यह है कि ये सभी रुपये में हैं। ये बॉन्ड मुख्य रूप से घरेलू बैंकों, बीमाकर्ताओं और आरबीआई के पास हैं। अधिकांश जारीकर्ता 90 फीसदी जीएसएसएस जारी करना पसंद करते हैं। आरबीआई ने हाल ही में 16,000 करोड़ के सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड जारी किए थे।

स्मार्टफोन की बिक्री में 27 फीसदी की गिरावट
देश में स्मार्टफोन की बिक्री अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 27 फीसदी से ज्यादा घटकर 2.96 करोड़ रह गई। रिसर्च फर्म आईडीसी के मुताबिक, एक साल पहले की समान अवधि में बिक्री 4.06 करोड़ इकाई रही थी। 
विज्ञापन


बीएचईएल का शुद्ध लाभ 57 फीसदी बढ़ा
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (बीएचईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 56.5 फीसदी बढ़कर 42.28 करोड़ पहुंच गया। कंपनी ने शुक्रवार को कहा, राजस्व बढ़ने से मुनाफा बढ़ा है। 

केनरा बैंक ने कर्ज दर में की 0.15 फीसदी कटौती
केनरा बैंक ने रेपो से जुड़ी कर्ज दर (आरएलएलआर) में 0.15 फीसदी कटौती की है। नई दरें 12 फरवरी से लागू होंगी। बैंक ने शुक्रवार को कहा, कटौती के बाद नई आरएलएलआर 9.40 फीसदी से घटकर 9.25 फीसदी रह जाएगी।

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.49 अरब डॉलर की कमी
विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स) तीन फरवरी को समाप्त हफ्ते में 1.49 अरब डॉलर घटकर 575.26 अरब डॉलर पर आ गया है।
विदेशी मुद्रा संपत्ति में सबसे अधिक 1.32 अरब डॉलर की कमी आई है। सोने का भंडार 24.6 करोड़ डॉलर घट गया। इससे पहले तीन हफ्ते तक विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार वृद्धि हुई थी। पिछले हफ्ते में 3.03 अरब डॉलर की बढ़त हुई थी। अक्तूबर, 2021 में यह सर्वोच्च स्तर 645 अरब डॉलर पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें