बिजनेस क्लास के यात्री अब हवाई सफर के दौरान लैपटॉप मिल सकता है।
एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के यात्रियों को लुभाने के लिए यह सुविधा देने पर विचार कर रहा है। विमानन कंपनी के चेयरमैन और निदेशक प्रदीप सिंह खरोला ने सोमवार को यह जानकारी दी। एयर इंडिया को घाटे से उबारने के लिए यह पहल की जा रही है क्योंकि उसकी बिजनेस क्लास की 50 फीसदी सीटें खाली ही रह जाती हैं।
प्रदीप ने कहा कि लंबी दूरी वाली फ्लाइट एयर इंडिया के लिए मुनाफे का सौदा बन सकती हैं। अभी इसमें सिर्फ 50 फीसदी यात्री होते हैं। कंपनी इसमें इजाफे की कोशिश कर रही है। इसके लिए यात्रा के दौरान लैपटॉप देने की सुविधा पर विचार किया जा रहा है। यह लैपटॉप तभी मिलेगा जब फ्लाइट में मनोरंजन के दूसरे उपकरण जैसे वीडियो स्क्रीन न चल रही हो या यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा के रूप में भी लैपटॉप उपलब्ध कराया जा सकता है।
पढ़ें- फोन पर बता रहा था लोकेशन लेकिन बोल गया कुछ ऐसा, पहुंच गया जेल
एयर इंडिया अंतरराष्ट्रीय उड़ान में बोइंग 747, 777 और 767 और एयरबस 320 विमान का इस्तेमाल करता है, लेकिन पुराने विमानों की मॉनिटर में खराब की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। एयर इंडिया के नए सीएमडी के मुताबिक लास एजेंलिस के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने और ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका के मार्ग पर फ्लाइट की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।