फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में खाई में गिरी बस, 5 की मौत, 34 घायल

Thu, 22 Oct 2020 03:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बुधवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि, 34 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के कोंडईबारी घाट में तड़के सवा तीन बजे उस समय हुई जब यह बस मलकापुर से सूरत जा रही थी।

विज्ञापन


प्रारंभिक खबरों के अनुसार चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह 30 फुट गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं स्थानीय लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें