नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षाकर्मियों को लेकर जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। इसमें बस चालक की मौत होने और करीब 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
अधिकारियों के मुताबिक मतदान कर्मियों को ले जा रही बस रविवार को दोपहर के करीब वोखा जिले में दोआंग पनबिजली परियोजना के पास एक पहाड़ी से जंगल में गिर गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना मतदान केंद्र से दस मिनट की दूरी पर हुई।