फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Bus Accident: सबरीमाला जा रही आंध्र के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल

Sat, 19 Nov 2022 01:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथनमथिट्टा

सार

पथनमथिट्टा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बस में यात्रा कर रहे सभी 44 तीर्थयात्रियों को बचा लिया गया। 20 घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल आठ वर्षीय बालक सहित तीन लोगों को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
Sabarimala pilgrims Bus Accident in Kerala - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश से तीर्थयात्रियों को लेकर सबरीमाला जा रही एक बस शनिवार को केरल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा पथनमथिट्टा जिले के लाहा में हुआ। 

विज्ञापन


पथनमथिट्टा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बस में 44 तीर्थयात्री सवार थे। हादसे में घायल 20 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल आठ वर्षीय बालक सहित तीन लोगों को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया गया है, जबकि 18 अन्य को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ को पेरिनाडू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल कर्मियों, मोटर वाहन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। मौके पर पहुंचीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने तीर्थयात्रियों के बचाव अभियान और इलाज की व्यवस्था की। उन्होंने बाद में कहा कि घायल हुए सभी लोगों के लिए आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया गया है। जिलाधिकारी व जिला पुलिस प्रमुख सहित उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें