फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में ट्रेन पटरी से उतरी, उत्तर प्रदेश में एक महीने के भीतर चौथा रेल हादसा

Tue, 19 Sep 2017 12:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
train derailed - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बुढ़वाल-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन का ईंजन पटरी से उतर गया। घटनास्थल पर रेलवे और पुलिस अधिकारी पहुंच चुके हैं। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
Uttar Pradesh: Engine of Burhwal-Balamau passenger train derailed at Sitapur, railway and police officials at the spot. No casualties. pic.twitter.com/vjbxNeTIlt — ANI UP (@ANINewsUP) September 18, 2017


बता दें कि यूपी में एक महीने में ये चौथा रेल हादसा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त को मुज़फ्फरनगर के खतौली के पास बड़ा रेल हादसा हुआ था। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस की 14 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों अन्‍य घायल हो गए थे।
विज्ञापन


खतौली हादसे के पांच दिनों के बाद 23 अगस्त को दूसरा हादसा हुआ था, जब आजमगढ़ से दिल्ली आ रही 12225 (अप) कैफियत एक्सप्रेस औरैया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 74 लोग घायल हुए थे।

वहीं तीसरा हादसा 7 सितंबर को हुआ था, जब उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हावड़ा से जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस 11448  अप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।  इसमें सात बोगियां पटरी से उतर गईं थी और कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें