फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर एंट्री करने के लिए आपके पास होने चाहिए ये 10 डॉक्यूमेंट, BCAS ने जारी की सूची

Sat, 28 Oct 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब हवाई अड्डे पर पासपोर्ट,वोटरआई डी और आधार कार्ड ही नहीं बल्कि पैन कार्ड, सर्विस आईडी, स्टूडेंट आईडी या फिर किसी नेशनल बैंक का पासबुक जिसमें फोटो लगी हो से भी एंट्री की जा सकेगी। 
विज्ञापन

 वहीं माता-पिता के साथ आने वाले छोटे बच्चों को अब पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

यह जानकारी एविएशन सुरक्षा एजेंसी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने दी है। ब्यूरो ने हवाईअड्डे पर एंट्री के लिए 10 पहचान पत्रों की लिस्ट भी जारी की है।

बीसीएएस द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों की लिस्ट में पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस आईडी, स्टूडेंट आईडी कार्ड, दिव्यांग मेडिकल प्रमाणपत्र, किसी नेशनल बैंक की पासबुक और पेंशन कार्ड आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:  फ्लाइट के चेक इन लगेज में नहीं ले जा सकेंगे लैपटॉप, जल्द लगेगी रोक

बीसीएएस के मुखिया राजेश चंद्र ने कहा है कि यदि कोई पैसेंजर अपना आईडी कार्ड खो देता है और उसके पास कार्ड के खोने का कोई वैलिड रीजन है तो वो इन दसों में से कोई भी आई कार्ड प्रूफ दिखा सकता है साथ ही किसी भी राज्य और केंद्र के ग्रुप ए के गैजेटेड अधिकारी के लेटरहेड पर अपनी फोटो अटेस्ट करा कर भी दिखाया जा सकता है। 

वहीं दिव्यांग यात्रियों को दिव्यांगता फोटो पहचान अथवा मेडिकल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। वहीं किसी भी सरकारी संस्थान में पढ़ रहे छात्रों को फोटो पहचान पत्र दिखाने के बाद एंट्री मिल सकेगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें