आज देश वासियों के लिए कई जगह से अच्छी खबर है। रेलवे में बंपर भर्ती निकली है तो शिया मुसलमानों के लिए भी गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अच्छी खबर दी है। वहीं महंगाई के मोर्चे पर भी खुशखबरी है। इसके अलावा पटना के लोगों को भी अब मिलेगी मेट्रो की सौगात।
रेलवे में 1 लाख से ज्यादा पदों पर निकलेगी वैकेंसी
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे ने बड़ी खुशशबरी दी है....वो ये कि रेलवे भर्ती बोर्ड बंपर भर्तियां निकालने वाला है....दरअसल रेलवे 2019-20 में 2 लाख 30 हजार पदों पर भर्तियां करेगा.....ये भर्ती 2 फेज में होगी.....पहले फेज में 1 लाख 31 हजार 428 पदों पर भर्ती की जाएगी. जबकि दूसरे फेज में 99 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी.
राजनाथ ने दी शिया मुसलमानों को सौगात
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शिया मुसलमानों को खास तोहफा दिया है। अब लखनऊ से नजफ तक के लिए सीधी फ्लाइट मिल सकेगी। बृहस्पतिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस सेवा को अमौसी एयरपोर्ट से शुरू किया। आपको बता दें कि नजफ शियाओं का एक धार्मिक स्थल है जो कि इराक में स्थित है। यहां शिया समुदाय के पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्लाम का रौजा है। साथ ही नजफ से जायरीन करबला और कूफा की जियारत करने जाते हैं।
जनवरी में दर्ज हुई 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट
महंगाई के मोर्चे पर आप सभी के लिए खुशखबरी.....महंगाई दर में एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई है....खुदरा महंगाई की दर पिछले 19 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई है....जनवरी महीने में भी थोक महंगाई के मोर्चे पर राहत की खबर है तो वहीं दिसंबर के 3.8 फीसद के मुकाबले जनवरी में थोक महंगाई दर कम होकर 2.76 फीसद हो गई है। आपको बता दें कि जनवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 2.05 फीसद हो चुकी है, जो जून 2017 के बाद सबसे कम है....वैसे महंगाई में आई गिरावट की वजह खाने-पीने के सामान की कीमतों में आई कमी और ईंधन के दाम में मामूली बढ़ोतरी का होना माना जा रहा है।
पटना के लोगों को मेट्रो की सौगात
अब दिल्ली की ही तरह जल्द ही पटना के लोग भी मेट्रो की सवारी कर सकेंगे.... दरअसल, केंद्र सरकार ने पटना मेट्रो के निर्माण को मंजूरी दे दी है....बता दें कि पटना में दानापुर से मीठापुर और पटना रेलवे स्टेशन से नए आईएसबीटी के बीच 31.39 किलोमीटर लंबी लाइन का निर्माण होना है....वैसे आपको ये भी बता दें कि दो साल पहले नीतीश सरकार ने इस परिजोयना को मंजूरी दी थी.