फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulli Bai app case: सुल्ली डील्स मामले में भी शामिल रहे हैं बुल्ली बाई मामले के आरोपी, जमानत याचिका पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

Tue, 18 Jan 2022 03:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने तीनों आरोपितों की जमानत याचिका को खारिज करने की मांग की। पुलिस का कहना है कि रिहा होने के बाद आरोपी सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Bulli Bai Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुल्ली बाई एप मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी सुल्ली डील्स मामले में भी शामिल रहे हैं। यह बात मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने मुंबई कोर्ट में बताई। पुलिस ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच में तीनों के खिलाफ सुल्ली डील्स को लेकर भी अहम सुराग हाथ लगे हैं। ऐसे में जमानत को मंजूरी देने से जांच पर असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन


मुंबई की बांग्रा अदालत ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर फैसला 20 जनवरी कर के लिए सुरक्षित रख लिया है। आरोपी मयंक रावत के वकील ने बताया कि मुंबई साइबर सेल ने अदालत के सामने तीनों आरोपियों की जमानत का सख्त विरोध किया है।

नीरज बिश्नोई के साथ मिले हुए थे तीनों आरोपित
मुंबई पुलिस ने कोर्ट में कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपित विशाल कुमार झा, श्वेता सिंह और मयंक रावत, बुल्ली बाई एप के क्रिएटर नीरज बिश्नोई के साथ मिलकर काम कर रहे थे।नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई तक तीनों की जमानत याचिका को टाल दिया है। 
विज्ञापन


हो सकती है सबूतों के साथ छेड़छाड़
पुलिस ने जमानत याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए कहाकि आरोपित, जेल से रिहा होकर सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि मामले में एक टीम को दिल्ली भेजा गया है। यह टीम नीरज बिश्नोई और सुल्ली डील्स मामले में गिरफ्तार हुए ओंकारेश्वर ठाकुर को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ करेगी। पुलिस ने बताया कि आरोपित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और वह ऐसी चीजें पोस्ट करते हैं, जिससे समाज में शांति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। 

वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने ठाकुर और बिश्नोई की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। उधर, मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मयंक रावत और श्वेता सिंह को 28 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं विशाल कुमार झा को 24 जनवरी तक हिरासत में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें