फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के दमदम मेट्रो स्टेशन पर जवान से चली गलती से गोली, मां-बेटे घायल

Fri, 08 Jun 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता मेट्रो के दमदम स्टेशन पर शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल की राइफल से गलती से गोली चल जाने की वजह से एक महिला और उसका बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना दमदम स्टेशन पर दोपहर दो बजे ड्यूटी बदलने के समय हुई। 
विज्ञापन


एक महिला और उसका बच्चा स्टेशन पर मेट्रो का इंतजार कर रहे थे। उसी समय कांस्टेबल की राइफल से अचानक गोली चल गई। गोली दीवार से टकराने के बाद उनको रगड़ते हुए निकल गई। इससे वे दोनों घायल हो गए। उनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है कि अचानक राइफल से गोली कैसे चल गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें