फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर गैंगरेप: मुख्य आरोपी समेत पांच गिरफ्तार

Tue, 09 Aug 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गैंग रेप
विज्ञापन
बुलंदशहर हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप के मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को दबोच लिया गया। मुख्य आरोपी सलीम बावरिया गैंग का सरगना है। जिसे उसके दो साथियों के साथ सोमवार को मवाना से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी एक साथी के यहां पर आए थे। जिनकी निशानदेही पर देर तक धरपकड़ में दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि बावरिया गैंग ने दो दर्जन से अधिक ऐसी घिनौनी वारदात की हैं।

29 जुलाई की रात बुलंदशहर हाईवे पर बावरिया गैंग ने नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे कार सवार एक परिवार को बंधक बनाया था। बावरिया गैंग के लोगों ने कार में सवार मां-बेटी को ज्वार के खेत में ले जाकर दरिंदगी की थी।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला सुर्खियों में बना हुआ है। बुलंदशहर पुलिस ने वारदात से तीसरे दिन बावरिया गैंग के तीन युवकों को जेल भेजा था। इस घिनौनी वारदात का मुख्य आरोपी बावरिया गैंग का लीडर सलीम फरार चल रहा था।

सलीम की तलाश में पुलिस की कुल 18 टीमें लगी थीं। बुलंदशहर क्राइम ब्रांच और एसटीएफ नोएडा को रविवार रात सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सलीम पहले किठौर, परीक्षितगढ़ और फिर मवाना में अपने एक साथी के घर पर रुका हुआ है।

सोमवार देर रात घेराबंदी करते हुए सलीम और उसके दो साथियों जुबैर और साजिद को दबोच लिया गया। तीनों आरोपियों से पूछताछ हुई तो उन्होंने गैंग से जुड़े एक दर्जन लोगों के नाम बताए।

 
विज्ञापन

​दो और आरोपी हिरासत में

बुलंदशहर पुलिस ने किठौर में देर रात दबिश देकर बावरिया गैंग की मदद करने वाले दो आरोपियों सलमान और रविंद्र को किठौर से उठा लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक बावरिया गैंग की मदद करते थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस अफसरों के अनुसार सलीम बावरिया उर्फ सलीम छमारिया इस गैंग का सरगना है जबकि जुबैद और साजिद छमारिया इस गैंग के सदस्य हैं। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की तिर्वा तहसील के मूल निवासी हैं। 

गैंगरेप का मुख्य आरोपी सलीम व उसके दो साथियों को बुलंदशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर दबिश में पुलिस ने दो और लोग पकड़े हैं। आरोपियों से अभी और पूछताछ करनी बाकी है। जिसके बाद ही खुलासा करेंगे।- सुजीत पांडेय, आईजी जोन मेरठ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें