फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम फसल बीमा योजना पर मोदी सरकार को घेरेगी जदयू

Tue, 09 Aug 2016 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम को लेकर केंद्र की एनडीए और बिहार की जदयू-राजद सरकार के बीच विवाद बढ़ सकता है। बिहार में सत्ताधारी जदयू ने कहा है कि वह गैर-एनडीए मुख्यमंत्रियों से अपील करेंगे कि पीएम फसल बीमा योजना के नाम बदलने की मांग को वह समर्थन दें। दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मांग की थी कि पीएम फसल बीमा योजना का नाम बदला जाना चाहिए। नीतीश की इस मांग को कृषि मंत्री राधामोहन ने बेतुका बताया और कहा था कि अन्य राज्यों ने इसके नाम पर आपत्ति नहीं की फिर नीतीश कुमार को इससे क्या समस्या है।
विज्ञापन


जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा, 'लगातार केंद्र सरकार की योजनाओं की संख्या बढ़ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी सहकारी संघवाद की बात करते हैं लेकिन यह प्रवृति संघवाद के विचार को दबा रही है।' जदयू नेता ने कहा, 'अगर नीतीश कुमार ने पीएम फसल बीमा योजना का नाम बदलने की मांग की है तो इसमें क्या गलती है। इस स्कीम में 50 फीसदी धरराशि राज्य को देनी होती है और 50 केंद्र को, फिर इसका नाम पीएम फसल बीमा योजना रखने का क्या तुक है।'
विज्ञापन

गैर एनडीए वाले मुख्यमंत्रियों से मांगा समर्थन

गैर एनडीए मुख्यमंत्री
केसी त्यागी ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य इस स्कीम में बराबर फंड दे रहे हैं तो इसका नाम पीएम-सीएम फसल बीमा योजना क्यों नहीं होना चाहिए। त्यागी ने कहा, 'नीतीश कुमार पहले भी केंद्र सरकार की स्कीमों की बढ़ती संख्याओं पर चिंता जता चुके हैं। हम इस मामले पर गैर-एनडीए मुख्यमंत्रियों, ममत बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और नवीन पटनायक को साथ लाने की कोशिश करेंगे। हम लेफ्ट फ्रंट के मुख्यमंत्रियों को इस मुद्दे पर साथ लाने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें