फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, PM बोले- जीएसटी का रास्ता साफ होने की उम्मीद

Thu, 09 Mar 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Presented by : अकरम
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty images
विज्ञापन
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत बृहस्पतिवार से होगी। पहले दिन गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आतंकी संगठन आईएस से जुड़े आतंकी के मारे जाने पर संसद के दोनों सदनों में बयान दे सकते हैं। उधर, विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान, दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर के खिलाफ गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू की टिप्पणी को मुद्दा बनाने की तैयारी की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस इस दौरान सरकार पर ऊंची विकास दर दिखाने के लिए आंकड़ों की बाजीगरी करने का भी आरोप लगाएगी। चूंकि यूपी में हुए मुठभेड़ पर कांग्रेस ने सवालिया निशान लगाए हैं, ऐसे में भाजपा ने भी संसद में इस मुद्दे पर विपक्ष पर पलटवार की योजना बनाई है।
विज्ञापन

सरकार और विपक्ष में नोटबंदी के फैसले पर तीखी नोंकझोंक हुई थी

फाइल फोटो
गौरतलब है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के साये में हुए बजट सत्र के प्रथम चरण के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच नोटबंदी के फैसले पर तीखी नोंकझोंक हुई थी। खासतौर पर पीएम मोदी की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर रेनकोट पहनकर नहाने संबंधी टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया था। 

इसके अलावा शारदा चिटफंड घोटाला मामले में टीएमसी सांसद की गिरफ्तारी, तमिलनाडु में तत्कालीन सीएम जयललिता की मौत के बाद हुई सियासत पर भी जमकर हंगामा हुआ था। अब दूसरे चरण में विपक्ष ने डीयू की छात्रा गुरमेहर कौर पर गृह राज्य मंत्री के हमले को मुद्दा बनाने की तैयारी की है।

गौरतलब है कि 11 मार्च को पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। ऐसे में सोमवार से संसद का नजारा बदला बदला दिखाई देगा। दूसरा चरण 13 अप्रैल तक चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें