फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र का दूसरा भाग : दोनों सदनों की कार्यवाही 14 मार्च से होगी शुरू, समय सारणी में किया गया बदलाव

Sat, 12 Mar 2022 12:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोनों सदन सदस्यों के बैठने की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करना जारी रहेगा।
विज्ञापन
संसद भवन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से फिर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान दोनों सदनों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी। राज्यसभा को सत्र के दूसरे भाग के दौरान पूर्व निर्धारित समय से 19 घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष की बैठक में यह फैसला लिया गया। बजट सत्र के दूसरे भाग में यह निर्णय लिया गया है कि दोनों सदन कक्षों और दीर्घाओं का उपयोग करेंगे, जैसा कि पहले किया गया था। 

विज्ञापन


इस तरह से की जाएगी बैठने की व्यवस्था
राज्य सभा में वर्तमान में कुल सदस्यों की संख्या 237 है। जिनमें कुल 245 सांसदों में से आठ रिक्तियां हैं। चैंबर में 139 (+3) सांसद बैठे होंगे जबकि 98 अन्य को एक निश्चित समय में गैलरी में समायोजित किया जाएगा। इसी तरह, लोकसभा में कुल 538 सदस्य हैं, जिनमें से 282, प्रधानमंत्री सहित, कक्ष में बैठ सकते हैं, जबकि बचे हुए 258 एक निश्चित समय में दीर्घाओं में बैठ सकते हैं।

नागरिकों और मीडिया के लिए भी दिशानिर्देश
इसके अलावा, प्रेस गैलरी में सीमित बैठने की क्षमता के साथ मीडिया के लिए भी पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेंगे। दोनों सदनों की कार्यवाही देखने के लिए अन्य किसी नागरिक का प्रवेश निलंबित रहेगा।
विज्ञापन


बजट सत्र के दौरान बस के रूटों में बदलाव
संसद के बजट सत्र के कारण दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों के रूट में बदलाव किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त के निर्देश पर डीटीसी ने मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सुनहरी मस्जिद से रफी मार्ग, संसद मार्ग, रेडक्रॉस रोड, इम्तियाज खान मार्ग से बसों का आवागमन अस्थायी तौर पर करीब तीन हफ्ते तक बंद रहेगा। 


इस बार राज्यसभा में 19 घंटे अतिरिक्त होगा कामकाज
बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल के साथ संसद का कामकाज सामान्य ढंग से चलेगा। राज्यसभा में इस बार 19 घंटे अतिरिक्त कामकाज होगा। सदन 19 दिन बैठेगा और रोजाना एक घंटे अधिक कार्यवाही चलेगी। बजट सत्र 8 अप्रैल को खत्म होगा।
सदन 11 बजे शुरू होगी और शाम छह बजे तक संसदीय कामकाज चलेगा। इस दौरान एक घंटे का भोजन अवकाश रहेगा।

पहले चरण की कार्यवाही सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलती थी। इस बार उच्च सदन में बजट सत्र के दूसरे चरण में इस तरह सरकारी विधायी कार्य पूरा करने के लिए 64 घंटे और 30 मिनट अधिक मिलेंगे। चार दिन निजी सदस्यों के कामकाज के लिए होंगे, रोजाना एक घंटे का प्रश्नकाल होगा। पहले चरण में आधे घंटे के लिए चला शून्यकाल भी इस बार पूरे एक घंटे चलेगा। बजट सत्र के पहले चरण में कुल 10 दिन सदन चली और इसका समापन 11 फरवरी को हुआ था। पहले चरण में सदन ने 101.4 फीसदी काम पूरा किया।

बिना व्यवधान तीन साल बाद चला था उच्च सदन
बजट सत्र के पहले चरण में राष्ट्रपति के संबोधन और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बाद लगातार आठ दिन राज्यसभा पूरे समय के लिए बिना किसी व्यवधान के चली। ऐसा बीते तीन वर्षों में पहली बार हुआ। इससे पहले 2019 के मानसून सत्र में 13 दिन तक उच्च सदन में बिना किसी व्यवधान के कार्यवाही चली थी।
विज्ञापन


शारीरिक दूरी के नियम का होगा पूरा पालन
सदन की कार्यवाही के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पूरा ध्यान रखा जाएगा। राज्यसभा में इस वक्त कुल 245 में से 237 सदस्य हैं। इनमें से 139 सदस्य चेंबर में बैठेेंगे जबकि 98 अन्य के बैठने की व्यवस्था गैलरी में रहेगी। इसी तरह कुल 538 सदस्यों की सीट वाली लोकसभा में पीएम मोदी समेत 282 सदस्य चेंबर में और 258 अन्य गैलरी में बैठेंगे। मीडिया को भी पिछली बार की तरह सीमित प्रवेश ही मिलेगा। संसदीय कार्यवाही देखने वाले आगंतुकों पर इस बार भी रोक रहेगी। इस तरह दोनों सदनों के मौजूदा सांसद ही सेंट्रल हॉल में जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें