फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

Sun, 08 Jan 2017 04:15 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। इसके एक दिन बाद यानी 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जा सकता है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राज्यसभा का सत्र 31 जनवरी को बुलाया है। लोकसभा का सत्र बुलाने के लिए लोकसभा सचिवालय की ओर से ऐसी ही अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन


संसद का सत्र दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन से शुरू होगा, जिसे राष्ट्रपति संबोधित करेंगे। इसी दिन बजट पूर्व आर्थिक सर्वे पेश किया जाए। इस बार रेल बजट अलग से पेश नहीं होगा क्योंकि अब इसे आम बजट का ही हिस्सा बना दिया गया है।

गौरतलब है कि विपक्ष ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले बजट पेश किए जाने का विरोध किा था। विपक्षी दलों का कहना था कि बजट में लोकलुभावन घोषणाएं हो सकती हैं और इनसे मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकता है। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग में इस संबंध में याचिका दायर की थी, जिसने कैबिनेट सेक्रेटी पी के सिन्हा को जवाब देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें