फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड से सम्मानित होंगी बरई और डॉक्टर शिवांगी 

Sun, 08 Jan 2017 02:34 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय अमेरिकी डॉक्टर भरत बरई और डॉक्टर संपत शिवांगी को प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड के लिए चुना गया है। विदेशों में रहने वाले भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों को दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। 14 वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन की शुरुआत शनिवार से बंगलूरू हो गई है। यह कार्यक्रम 9 जनवरी तक चलेगा। 
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के आखिरी दिन 9 जनवरी को बंगलूरू में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दोनों को सम्मानित करेंगे। दुनिया भर से भारतीय मूल के तमाम लोग इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए हैं। इस प्रतिष्ठित सम्मान के विजेताओं की अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भारत सरकार ने इस संबंध में पिछले सप्ताह ही जानकारी दे दी थी।

शिकागो में रहने वाले बरई ने वर्ष 2014 में न्यूयॉर्क में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जबकि मिसिसिपी में रहने वाले शिवांगी ने सांसदों के जरिये भारत- अमेरिकी संबंधों को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन


शिवांगी ने कहा, ‘इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है।’ बरई ने कहा कि इस पुरस्कार का श्रेय मैडिसन स्क्वायर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काम करने वाले न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और शिकागो के सैकड़ों वालंटियर को जाता है। 

उन्होंने कहा, ‘मैं उन लोगों की तरफ से यह पुरस्कार स्वीकार करता हूं।’ वर्ष 2003 में विदेश मंत्रालय ने इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। अब तक विदेशों में रहने वाले 28 भारतीयों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें