फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Meeting: एनडीए सांसदों के साथ अमित शाह ने की बैठक, बजट सत्र के आखिरी हफ्ते के लिए रणनीति पर हुआ मंथन

Mon, 23 Mar 2026 07:16 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद का बजट खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं और सरकार को कई अहम विधेयक को इन दिनों में पारित कराने हैं। वहीं इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से एनडीए सांसदों के साथ बैठक की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इसमें एनडीए गठबंधन के कई दलों के सांसद शामिल हैं।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद परिसर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए सांसदों के साथ बैठक की है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, ललन सिंह, अनुप्रिया पटेल और सांसद उपेंद्र कुशवाहा, श्रीकांत शिंदे, मिलिंद देवड़ा, एम. थंबी दुरई, प्रफुल पटेल, राजकुमार सांगवान सहित एनडीए के कई अन्य सांसद बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Congress On PM: 'प्रधानमंत्री ने कुछ नया नहीं कहा', प्रियंका बोलीं- संसद में पश्चिम एशिया पर चर्चा होनी चाहिए
विज्ञापन


28 जनवरी से 2 अप्रैल तक संसद का बजट सत्र
बता दें कि, संसद का बजट सत्र 2026, 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। यह सत्र दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कुल 30 बैठकें होंगी, जिसमें 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया गया था।
विज्ञापन


(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें