फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र: सरकार को संसद में घेरेगी कांग्रेस, यूक्रेन, बेरोजगारी, महंगाई और ईपीएफ मुद्दों पर फोकस

Sun, 13 Mar 2022 09:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया किजनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और तय हुआ कि किन मुद्दों को उठाना चाहिए। संसदीय सलाहकार समिति से जुड़े सभी सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन
संसद भवन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में कांग्रेस यूक्रेन, महंगाई, बेरोजगारी और ईपीएफ के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। सोमवार से शुरू हो रहे सत्र की रणनीति तय करने के लिए रविवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। पार्टी इन मुद्दों के साथ ही फसलों की एमएसपी आदि पर अन्य विपक्षी दलों के साथ साझा रणनीति बनाएगी। 

विज्ञापन


राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और तय हुआ कि किन मुद्दों को उठाना चाहिए। संसदीय सलाहकार समिति से जुड़े सभी सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में एजेंडा तय होने के बाद दल के नेता फैसला लेंगे क्या करना है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान हम समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के साथ समन्वय से जनता के हितों के मुद्दों को उठाएंगे। 

राहुल गांधी बैठक से रहे नदारद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। खराब स्वास्थ्य के चलते पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इसमें शिरकत नहीं कर सके। एके एंटनी और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी भी बैठक से गैरहाजिर रहे। 
विज्ञापन


ये नेता हुए शामिल
सोनिया गांधी, मल्लिकाजुर्न खरगे के अलावा बैठक में आनंद शर्मा, जयराम रमेश, के सुरेश, मणिकम टैगोर, मनीष तिवारी शामिल हुए। 

जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल 14 मार्च को संसद में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वित्त मंत्री वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण प्रस्तुत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें