फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले, 75 विरासत स्थलों पर आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Sun, 13 Mar 2022 09:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आठवें योग दिवस के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने रविवार को योग महोत्सव का उद्घाटन किया और 21 जून के लिए तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : twitter/sarbanandsonwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को योग महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया। इसके साथ ही आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 100 दिनों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसके लिए चलाए जा रहे अभियान को 100 दिन, 100 शहर और 100 संगठन की थीम पर चलाया जाएगा। यह अभियान 21 जून तक पूरी दुनिया में चलेगा। 

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के तौर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को 75 विरासत स्थलों पर भी आयोजित किया जाएगा। योग महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, महेंद्रबाई मुंजपारा, मीनाक्षी लेखी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग आदि मौजूद रहे। 

100 दिन के समारोह के अन्य कार्यक्रमों में योग कार्यक्रम, योग प्रदर्शन, कार्यशालाएं और सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। इनका आयोजन भारत समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


सोनोवाल ने कहा, 'यह स्वास्थ्य, भलाई और शांति को दुनिया भर में बढ़ावा देने के लिए एक जन आंदोलन का अवसर है।' उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (वैश्विक पारंपरिक औषधि केंद्र) की स्थापना भारत में ही हुई थी। 
 
वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य था जिसने योग आयोग की स्थापना की थी और हम जल्द ही कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना भी करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने राज्य के लगभग 2000 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। 

तमांग ने कहा कि सिक्किम राष्ट्रीय योग एवं ध्यान संस्थान की स्थापना करने की योजना बना रहा है। इसका निर्माण कृतुंगा झील के पास करने का विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें