फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BUDGET 2020: एक फरवरी को दिनभर आम बजट का विशेष कवरेज amarujala.com पर

Sat, 01 Feb 2020 06:57 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बजट 2020 - फोटो : self
विज्ञापन

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी। बजट को लेकर हमने अपने पाठकों के लिए विशेष तैयारी की है। आम बजट को लेकर हर प्रकार की जानकारी आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर सुबह 11 बजे से लगातार दी जाएगी।

विज्ञापन


हम आपको बजट से होने वाले फायदे-नुकसान की जानकारी देंगे। घोषणाओं का मतलब और आप पर होने वाले असर को समझाएंगे। हमारे विशेषज्ञ आपको आम बजट की हर बारीकी के बारे में विस्तार से सरल शब्दों में बताएंगे।

बजट भाषण का सीधा प्रसारण और बजट का देश पर, आप पर और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाले हर असर को देखिए, पढ़िए और समझिए अमर उजाल डॉट के साथ।

amarujala.com पर आपके लिए ये रहेगा खास

  • बजट की हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए लाइव खबर
  • विशेष वीडियो के माध्यम से बजट के फायदे नुकसान भी समझाए जाएंगे
  • आपको वित्त विशेषज्ञों द्वारा बजट की विश्लेषणात्मक जानकारी मुहैया कराई जाएगी
  • बजट में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए क्या एलान किया गया, इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी
  • बजट में किए गए एलानों से आपको क्या फायदे होंगे और क्या नुकसान 

बता दें कि एक फरवरी को 2020 का बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण को लोकसभा में पेश किया। आर्थिक सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि अगले वित्त वर्ष में विकास दर छह से 6.5 फीसदी के बीच रह सकती है। 

विज्ञापन


समीक्षा में कहा गया कि वित्तीय मोर्चे पर अगले साल भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोकसभा के बाद ही इसको राज्यसभा में पेश किया गया। 2025 तक अच्छी तनख्वाह वाली चार करोड़ और 2030 तक आठ करोड़ नौकरियां दी जा सकती हैं। इससे अर्थव्यवस्था के लक्ष्य तक तेजी से बढ़ना भी संभव होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें