मोदी सरकार ने लोकसभा में देश का आम बजट पेश कर दिया। इस
बजट से देश को काफी उम्मीदें थीं लेकिन इसके पेश होने के बाद आम जनता में कोई खास उत्साह नजर नहीं आया। हालात ये हैं कि आमतौर पर जिन चीजों पर जनता को कम पैसे खर्च करने पड़ते थे वहीं अब इन पर ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
सोशल मीडिया पर लोग ऐसी चीजों के रेट के बारे में पूछ रहे हैं जिनका वो दैनिक जीवन में प्रयोग करते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा सिगरेट और शराब की है, लोग जानना चाहते हैं कि आम बजट की वजह से क्या सिगरेट और शराब भी महंगी हुई है? हालांकि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने
संसद में अपने भाषण के दौरान सिगरेट और शराब से जुड़ी कोई बात नहीं कही।
ट्विटर यूजर पारुल त्यागी ने पूछा कि मैं धूम्रपान नहीं करती लेकिन मुझे जानना है कि क्या सिगरेट महंगी हुई है क्या? हर बजट में कोई पिछला जन्म कनेक्शन हो सकता है। वहीं एक यूजर कौशल पोपट ने लिखा कि अपना सिगरेट का स्टॉक बढ़ा लें, न जाने बजट आने के बाद कीमत कितनी बढ़ेगी!
आपको बता दें कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ने की वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि आम बजट का प्रभाव सिगरेट और शराब पर भी निश्चित तौर पर पड़ेगा। जिससे युवा वर्ग में इस बजट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी दिलचस्पी दिखाई दे रही है।। लोग बढ़ चढ़ कर इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आपको बता दें कि मोबाइल और टीवी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है, जिसकी वजह से दोनों चीजें अब महंगी होंगी। शिक्षा और स्वास्थ पर लगने वाला सेस 3 प्रतिशत से बढ़कर 4 प्रतिशत हुआ है। वहीं म्यूचुअल फंड्स से होने वाली कमाई पर अब 10 प्रतिशत टैक्स लगेगा।