फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या से मचा हड़कंप, घर के पास छह अज्ञात लोगों ने उतारा मौत के घाट

Sat, 06 Jul 2024 09:49 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की उनके घर के पास हत्या कर दी गई। बता दें कि चेन्नई के पेरांबूर में 6 लोगों की अज्ञात भीड़ ने बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष की हत्या की है। 
विज्ञापन
तमिलनाडु बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की उनके घर के पास हत्या कर दी गई। बता दें कि चेन्नई के पेरांबूर में छह लोगों की अज्ञात भीड़ ने बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष की हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक ये वारदात सेम्बियम पुलिस के क्षेत्राधिकार में हुई है।
विज्ञापन


बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की शुक्रवार को उनके घर के पास छह लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी। चेन्नई पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक दोपहिया वाहन पर हमलावरों ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद के. आर्मस्ट्रॉन्ग पर पेरम्बूर में उनके घर के पास हमला किया और भाग गए। 

दोपहिया वाहन पर हमलावरों ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद के. आर्मस्ट्रॉन्ग पर पेरम्बूर में उनके घर के पास हमला किया और भाग गए। हमले में बसपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाते समय के. आर्मस्ट्रॉन्ग की मौत हो गई। पुलिस ने संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

कैसे हुआ के. आर्मस्ट्रॉन्ग पर हमला
जानकारी के मुताबिक के. आर्मस्ट्रॉन्ग शाम करीब 7 बजे चेन्नई में सेम्बियम इलाके के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर अपने घर पर कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह लोग आए और उन पर चाकू-तलवारों से हमला किया और मौके से आराम से फरार हो गए। इस हमले में के. आर्मस्ट्रॉन्ग गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें