फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस की तरह बसपा भी है भ्रष्टाचार की पर्याय : भाजपा

Tue, 03 May 2016 05:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
विज्ञापन
गरीबी हटाने के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी जमा खर्च संबंधी बसपा प्रमुख मायावती के आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि बसपा भी सपा और कांग्रेस की तरह ही भ्रष्टाचार की पर्याय है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की दो प्रमुख समस्याएं भ्रष्टाचार और अपराध बसपा और सपा की ही देन हैं। इन दोनों दलों ने अपराधियों और भ्रष्ट लोगों को राजनीतिक संरक्षण देकर उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया है। 

गौरतलब है कि बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को संसद भवन परिसर में कहा कि अपराध खत्म करने के लिए राज्य के लोग पूर्ववर्ती बसपा सरकार को याद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर गरीबी हटाने के नाम पर महज भाषण देने और राजनीति करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार की योजनाओं से है बेचैनी

अस्सी घाट पर संबोधित करते पीएम मोदी।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि मोदी सरकार की गरीबी खत्म करने के लिए शुरू की गई योजनाओं से सपा और बसपा में बेचैनी है। दोनों दलों ने जातिवाद के नाम पर राज्य को विकास की राह में बहुत पीछे धकेल दिया।

शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने दशकों से गरीबों को गरीब बनाए रखने का काम किया है। ये दल न तो गरीबों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के इच्छुक हैं, न ही उन्हें मुख्यधारा में आते देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को मोदी सरकार की जन कल्याण की योजनाएं पच नहीं रही हैं। तीनों के पैरों के नीचे से उत्तर प्रदेश में जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है। इसलिए बौखलाहट में बेबुनियाद आरोप लगाकर मोदी सरकार को बदनाम करने की नाकाम साजिश रच रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें