बीएसएफ जवानों ने ड्रोन के नाइट विजन कैमरे से अपराधियों की पहचान की और फिर उनके चंगुल से तीन पशुओं को बचाया। बांग्लादेश सीमा पार से अपराध को रोकने में यह तकनीक बीएसएफ की काफी मदद कर सकती हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय सीमा सुरक्षा बल को सीमा पार अपराध से निपटने में एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल बीएसएफ ने रात में ड्रोन की मदद से बांग्लादेश सीमा पर पशु तस्करों के चंगुल से तीन पशुओं को छुड़ाने में सफलता हासिल की है। पशु तस्करों की चाल का ड्रोन के नाइट विजन कैमरे की मदद से भंडाफोड़ किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि भारत-नेपाल सीमा बीएसएफ की नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने सफलतापूर्वक एक अहम ऑपरेशन को अंजाम दिया। दरअसल बीएसएफ जवानों ने ड्रोन के नाइट विजन कैमरे से अपराधियों की पहचान की और फिर उनके चंगुल से तीन पशुओं को बचाया। बांग्लादेश सीमा पार से अपराध को रोकने में यह तकनीक बीएसएफ की काफी मदद कर सकती हैं।