फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF ने शुरू की योजना, अब नहीं करेंगे जवान तनाव में आत्महत्या

Mon, 21 Aug 2017 02:43 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
BSF
विज्ञापन
जवानों में बढ़ रही अवसाद और आत्महत्या की समस्या को रोकने के लिए देश की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पहली बार कुछ योजनाएं लाई है। बीएसएफ ने जवानों में अवसाद और आत्महत्या को रोकने के लिए दो महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं। इसके तहत जवानों की वार्षिक चिकित्सा जांच में मनोस्थिति का मूल्यांकन भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन


करीब 2.65 लाख कर्मियों वाला यह बल पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी देश की दो महत्वपूर्ण सीमाओं की सुरक्षा करता है। बीएसएफ ने अपनी पहली एवं वैज्ञानिक तरीके से तैयार की गई पायलट परियोजना के लिए जवानों के चुनिंदा ठिकानों, पुरुष एवं महिलाओं का निर्धारण किया है।

बीएसएफ के महानिदेशक के के शर्मा ने एक साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने बल में इस तरह की घटनाओं को कम करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि यह सच है कि पूर्व में अभियानों की तुलना में हृदयाघात, आत्महत्याओं तथा हादसों में ज्यादा जवानों की मौतें हुई हैं।
विज्ञापन


लेकिन जहां तक आत्महत्याओं की बात है, हमने कुछ उपाय किए हैं। तनाव नियंत्रण से संबंधित कुछ कोर्स शुरू किए गए हैं, जिनसे यह संख्या कम हुई है। महानिदेशक ने कहा कि हम अब कुछ नई चीजें कर रहे हैं, ताकि इस तरह के तनावग्रस्त या परेशान जवानों की जल्द पहचान कर ली जाए और इस तरह की घटनाओं को जितना हो सके कम किया जाए।

उन्होंने बताया कि हमने हाल में ‘मनोस्थिति मूल्यांकन’ शुरू किया है और यह कई बिंदुओं वाली प्रश्नावली है, जिसे जवानों एवं अधिकारियों की वार्षिक चिकित्सा जांच में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें