फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: बीएसएफ ने समुद्री सीमा के पास से जब्त कीं आठ पाकिस्तानी बोट, सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 10 Feb 2022 03:08 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद

सार

बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाकर गुजरात के कच्छ जिले में 8 पाकिस्तानी नावें जब्त की हैं। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार सुबह गुजरात के कच्छ जिले के पास भारत-पाक समुद्री सीमा के साथ लगने वाले क्रीक इलाके में मछली पकड़ने वाली नौ पाकिस्तानी नौकाओं को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि जब्ती के बाद सुरक्षा एजेंसी ने यह पता लगाने के लिए खाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया है कि क्या पड़ोसी देश से ऐसी और कोई नौकाएं भारतीय जलक्षेत्र में दाखिल हुई हैं।

विज्ञापन


कैमरा-माउंटेड यूएवी के जरिए चला पता
एक नियमित गश्त के दौरान, बीएसएफ कर्मियों ने क्षेत्र का एक विहंगम दृश्य प्राप्त करने के लिए आकाश में एक कैमरा-माउंटेड यूएवी जारी किया था। ऐसे ही एक यूएवी मिशन के दौरान, हमें पास के नाले में मछली पकड़ने वाली नौ नावें मिलीं। बीएसएफ की गश्ती नौकाएं तुरंत मौके पर पहुंच गईं। बीएसएफ के गुजरात फ्रंटियर के महानिरीक्षक जीएस मलिक ने समचार एजेंसी पीटीआई को इसकी जानकारी दी।  

सभी मछुआरों के पाकिस्तान भागने की आशंका
उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी पाकिस्तानी मछुआरे को नहीं पकड़ा गया है क्योंकि इन नौकाओं पर सवार लोग बीएसएफ की मौजूदगी के बारे में जानने के बाद पाकिस्तान की ओर भाग गए होंगे। मलिक ने कहा नौ नावों की बरामदगी के बाद हमने खाड़ी क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू किया है क्योंकि हमें संदेह है कि कुछ और नावें भी हो सकती हैं। यह संभव है कि हमें पाकिस्तानी मछुआरे मिल जाएं जो हमारे जलक्षेत्र में घुसपैठ कर चुके हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें