फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने पाकिस्तान-बांग्लादेश की सीमा चौकियों पर 15 अगस्त को 'इंडिपेंडेंस डे वॉक' का आदेश दिया

Sun, 09 Aug 2020 06:23 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा - फोटो : File
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान और बांग्लादेश मोर्चे पर अपनी सभी सीमा चौकियों और क्षेत्रीय इकाइयों में 15 अगस्त को 'इंडिपेंडेंस डे वॉक' आयोजित करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बीएसएफ मुख्यालय ने अपने सभी कमांडरों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि एक वरिष्ठ अधिकारी अन्य कार्यालयों एवं प्रशिक्षण केंद्रों के साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश मोर्चे पर हर सीमा चौकी पर 14 और 15 अगस्त की दो रातें गुजारें।

यह 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ प्रमुख एस. एस. देसवाल के निर्देश पर यहां मुख्यालय ने छह अगस्त को यह आदेश जारी किया। देसवाल ने बीएसफ में कुछ फिटनेस कार्यक्रम शुरू किये हैं। इस बल में करीब ढाई लाख कर्मी हैं।
विज्ञापन


देसवाल पिछले चार महीने से बीएसएफ के प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के नियमित महानिदेशक हैं। आईटीबीपी के कंधों पर चीन के साथ लगती 3,488 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा की चौकसी की जिम्मेदारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, देसवाल ने आईटीबीपी में भी कुछ ऐसी ही गतिविधियां प्रारंभ की हैं। 15 अगस्त से संबंधित आदेश में कहा गया है कि जो अधिकारी सीमा चौकियों पर जाएंगे वे चार चीजें : ध्वजारोहण, पौधारोपण, चौकी के सभी कर्मियों एवं अधिकारियों के साथ दस किलोमीटर का 'इंडिपेंडेंस डे वॉक' एवं 'शानदार कार्य' करने वाले 50 चयनित कर्मियों के साथ 'बड़ाखाना' या वृहद् भोज का आयोजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें