फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिमोई ने पूछा- भारतीय होना हिंदी जानने के बराबर कब से हो गया?

Sun, 09 Aug 2020 06:17 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
कनिमोझी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

द्रविड़ मुनेत्र कषगम पार्टी की सांसद कनिमोई ने सीआईएसएफ के साथ हुए अपने संवाद को ट्वीट के जरिए साझा किया है। द्रमुक की महिला सांसद ने रविवार को कहा कि जब उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एक अधिकारी से तमिल या अंग्रेजी में बोलने को कहा तब वह पूछ बैठी कि क्या आप भारतीय हैं।

विज्ञापन


कनिमोई ने ट्वीट किया, ‘आज हवाई अड्डे पर जब मैंने सीआईएसएफ की एक अधिकारी से कहा कि वह तमिल या अंग्रेजी में बोलें क्योंकि मैं हिंदी नहीं जानती, तब उन्होंने मुझसे सवाल किया कि क्या ‘मैं भारतीय हूं।’' सांसद ने लिखा, ‘मैं जानना चाहूंगी कि कब से भारतीय होना हिंदी जानने के बराबर हो गया है, यानी भारतीय होने के लिए हिंदी जानना जरूरी है?’
 

द्रमुक की महिला शाखा की सचिव के इस ट्वीट का सोशल मीडिया पर कई लोगों ने समर्थन किया। एक ने लिखा, ‘मैं भारतीय हूं और हिंदी का उससे कोई लेना-देना नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें