फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बीएसएफ जवानों ने पेश की मिसाल, ग्रामीण के घर में लगी आग पर पाया काबू; स्थानीय लोग कर रहे सराहना

Tue, 14 Feb 2023 05:03 AM IST
गुलाम अहमद एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तैनात बीएसएफ जवानों को जैसे ही पता चला कि ग्रामीण के घर में आग लग गई है तो तुरंत वहां पहुंच गए और आग पर काबू पाया। उनके इस सराहनीय कार्य की गांव वाले तारीफ करते नहीं थक रहे।
 
विज्ञापन
BSF jawan extinguishing fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ के जवान केवल हमारी सीमाओं की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि जब लोग मुसीबत में फंसते हैं तो वे देवदूत बनकर लोगों की सहायता के लिए पहुंच जाते हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तैनात बीएसएफ जवानों को जैसे ही पता चला कि ग्रामीण के घर में आग लग गई है तो तुरंत वहां पहुंच गए और आग पर काबू पाया। उनके इस सराहनीय कार्य की गांव वाले तारीफ करते नहीं थक रहे।

विज्ञापन


बीएसएफ की 35वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि रविवार (12 फरवरी) को बीएसएफ की 35वीं वाहिनी के सीमा चौकी मदनघाट के एक ग्रामीण कालीपद निवासी नूतन-राजापुर परिवार के साथ घर पर ही था। परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक उसके घर में आग लग गई। बीएसएफ जवानों को जैसे ही घटना के बारे में जानकारी मिली। तुरंत ही जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

गांव वालों ने सीमा सुरक्षा बल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर बीएसएफ जवानों ने सही समय पर मदद नहीं की होती तो कुछ बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। 35वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि बीएसएफ के जवान सीमा पर दिन-रात बिना सीमा की निगरानी करते हैं। इसके साथ ही वे सीमावर्ती लोगों के साथ उनके सुख और दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन


मेले में गुब्बारा भरने वाला सिलिंडर फटा, दो बच्चों समेत चार की मौत 
बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक गांव के मेले में गुब्बारा भरते समय हीलियम सिलिंडर में धमाका हो गया। रविवार देर रात हुए हादसे में आठ और 13 साल के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। मृतकों में गुब्बारा विक्रेता भी शामिल है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें