फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF जवान की PM से दर्द भरी अपील- अफसर बेच देते हैं जरूरत का सामान

Tue, 10 Jan 2017 09:19 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
tej bahadur - फोटो : social media
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में भारत पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के एक जवान ने सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से खराब खाने को लेकर अपना दर्द बयान किया है। उसने बताया कि खाने की खराब क्वालिटी के चलते जवानों को कई बार भूखा भी रहना पड़ता है। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


वीडियो में तेज बहादुर यादव नाम के इस जवान ने वर्दी पहन रखी है और एक राइफल ले रखी है। हालांकि इन सबके के लिए उसने सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया।

जवान मुताबिक भारत सरकार की ओर से उन्हें सभी जरूरत की वस्तुएं भेजी जाती हैं लेकिन अफसर इन सामानों को बेच देते हैं। जिसकी वजह उन्हें वो सभी चीजें नहीं मिल पाती हैं जो कि उन्हें मिलनी चाहिए।

क्लिक कर यहां सुने जवान की अपील>>>>
विज्ञापन

दाल में केवल हल्दी और पानी

तेज बहादुर - फोटो : social media
जवान ने वीडियो में बताया है, ‘नाश्ते में सिर्फ एक पराठा मिलता वो भी बिना अचार या सब्जी के। खाने में मिलने वाली दाल में केवल हल्दी और पानी ही रहता है। इसी खाने की बदौलत वे 11 घंटे खड़े होकर लगातार ड्यूटी कैसे करते हैं ये केवल हमें ही पता है।’

जवान ने पीएम से इस मामले दखल देने की मांग की है। तेज बहादुर ने केंद्र सरकार से मामले की जांच कराने की अपील की है। जवान ने बाकायदा वीडियो शेयर करते हुए अपनी बात रखी है।

बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उन्होंने बीएसएफ जवान द्वारा शेयर किया गया वीडियो देखा। उन्होंने इस पर रिपोर्ट मांगी है जिससे मामले पर कार्रवाई हो सके।
जवान ने अफसरों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप>>>

बीएसएफ जवान ने दिखाई हकीकत>>>> I have seen a video regarding a BSF jawan's plight. I have asked the HS to immediately seek a report from the BSF & take appropriate action. — Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 9, 2017 BSF is highly sensitive to the welfare of tps.Individual aberrations,if any,are enquired into.A senior officer has already rchd the location https://t.co/3fH7qZdV5P — BSF (@BSF_India) January 9, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें