फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट की ट्रेनिंग के दौरान मौत, जम्मू फ्रंटियर में कोच के रूप दिया था योगदान

Mon, 14 Mar 2022 01:19 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता

सार

अजीत सिंह तंवर अचानक बेहोश हो गए और प्रशिक्षण के दौरान जमीन पर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के बैसनबनगर इलाके में रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमांडेंट अजीत सिंह तंवर की मौत हो गई। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


बीएसएफ ने एक बयान जारी कर कहा कि 78 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर की प्रशिक्षण के दौरान मौत हो गई, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों सहित 25 कर्मी शामिल थे। 

बयान में आगे कहा गया कि अजीत सिंह तंवर ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और प्रशिक्षण के दौरान जमीन पर गिर गए और ठीक होने के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें तुरंत बीएसएफ एंबुलेंस में एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले तंवर की उम्र 55 साल थी और उन्होंने 33 साल तक बीएसएफ में सेवा दी थी। बयान में कहा गया है कि उन्होंने बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर में कोच के रूप में योगदान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें