फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: बीएसएफ ने कच्छ में तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा, भारतीय सीमा को किया था पार

Mon, 12 Dec 2022 01:41 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के कच्छ जिले में समुद्री तट के पास से तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है। ये भारतीय जल क्षेत्र में घुस आए थे। बीएसएफ ने इन्हें पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ में समुद्री तट पर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक क्रीक क्षेत्र से तीन पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने इनकी नाव भी जब्त की है। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि बीती रात चलाए गए विशेष तलाशी अभियान में हरामी नाला क्रीक क्षेत्र से सोमवार तड़के तीन पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा गया।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि क्रीक के भारतीय क्षेत्र के अंदर पाकिस्तानी नाव और मछुआरों की आवाजाही के बारे में पता लगने के बाद बीएसएफ का गश्ती दल फौरन मौके पर पहुंचा और उनकी नाव जब्त कर ली। वहीं, बीएसएफ जवानों को देख मछुआरे पाकिस्तान की ओर भागने लगे। जवानों ने उनका पीछा किया और तीन पाक मछुआरों को पकड़ लिया।
बयान के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि मछुआरों में से एक को बीएसएफ ने 2017 में भी पकड़ा था और वह एक साल तक भुज के जेल में बंद था। बाद में उसे अटारी वाघा सीमा से पाकिस्तान वापस भेज दिया गया था। मछुआरों ने बीएसएफ को बताया कि वे मछली पकड़ने के लिए भारतीय क्षेत्र में आए थे। बीएसएफ के मुताबिक, नाव से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें