फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी अखबार की चेतावनी, कश्मीरियों पर जुल्म रोके भारतीय सेना नहीं तो और बढ़ेगा आतंकवाद

Mon, 24 Apr 2017 04:20 PM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में कश्मीरियों पर ज्यादती वाला रवैया अपना रही है। अखबार ने चेतावनी देते हुए लिखा है कि इससे भारत के खिलाफ और आतंकवाद बढ़ेगा। शनिवार को संपादकीय में अखबार ने लिखा है कि भारत सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कश्मीर में मानवाधिकारों की रक्षा हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-घाटी में बिगड़े हालात, महबूबा मुफ्ती दिल्ली में, पीडीपी जिलाध्यक्ष को सरेराह मारी गोली
अखबार ने कश्मीर में जवानों द्वारा जीप से एक शख्स के बांधे जाने की घटना को हवाला देते हुए लिखा है कि भारतीय सेना  मानवधिकारों के हनने करने में अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। 'क्रुअलटी एंड कॉवरडाइस इन कश्मीर' नाम से संपादकीय में लिखा है कि अगर भारत सरकार कश्मीरियों के सपने को पूरा नहीं कर पाएगी तो भारतीय लोकतंत्र अपना भरोसा खो देगी।

ये भी पढ़ें-कश्मीर हिंसा पर बीजेपी का रुख साफ, पत्थरबाजों पर कोई रियायत नहीं
अखबार ने उस रिपोर्ट का जिक्र करते हुए लिखा है कि मोदी सरकार को इसी साल जनवरी में कश्मीरी नागरिकों के ग्रुप की रिपोर्ट दी गई थी। इसमें उनके साथ भेदभाव की बात कही गई थी। ये भी बताया गया था कि सरकारी योजनाओं में कश्मीरियों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें