फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G Sayanna Passes Away: बीआरएस विधायक सयन्ना नहीं रहे, काफी समय से बीमार चल रहे थे

Sun, 19 Feb 2023 07:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

सयन्ना ने अपनी राजनीतिक यात्रा तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के साथ शुरू की थी। 1994, 1999 और 2004 में तीन बार आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे।
विज्ञापन
G Sayanna - फोटो : Twitter/Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के सिकंदराबाद छावनी से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक जी. सयन्ना का रविवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक, पांच बार के विधायक सयाना पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।

विज्ञापन

पांच बार विधायक रहे सयन्ना
सयन्ना ने अपनी राजनीतिक यात्रा तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के साथ शुरू की थी। 1994, 1999 और 2004 में तीन बार आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 2014 में तेलंगाना विधानसभा के सिकंदराबाद छावनी सीट से तेदेपा के विधायक के रूप में फिर से जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब बीआरएस) का दामन थाम लिया। वे 2018 के चुनावों में तेलंगाना विधानसभा के लिए फिर से चुने गए।
 

केसीआर ने जताया दुख
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से भी बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सयन्ना के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सयन्ना के कामों को याद किया और लोगों के लिए किए गए काम को सराहा। सीएम ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
 
विज्ञापन

टी रामाराव में भी व्यक्त की संवेदना
तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के टी रामाराव ने ट्वीट किया कि बीआरएस विधायक गारू सयन्ना के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना। वह एक बहुत ही विनम्र नेता थे, जिन्होंने हमेशा सिकंदराबाद छावनी के लोगों की भलाई के लिए काम किया। उनकी आत्मा को शांति मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें