फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहनों के पतियों में हुआ एक-दूसरे से प्यार

Sun, 16 Oct 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
गुजरात में एक अजीब वाकया सामने आया है। दो सगी बहनों के पतियों ने आपस में शादी कर ली है। अब दोनों बहनों ने कानून का दरवाजा खटखटाया है। मामला अदालत में है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बड़ी बहन की शादी 2010 में एक कारोबारी से हुई थी। उस शादी से उसे एक बच्चा भी है। 2013 में छोटी बहन की शादी हुई तो मुसीबत खड़ी हो गई। बड़ी बहन के पति के छोटी बहन के पति के साथ समलैंगिक संबंध स्थापित हो गए।
विज्ञापन


रिश्ते में दो साढ़ुओं के बीच समलैंगिक संबंध इतने गहरे हो गए कि दोनों ने अपनी-अपनी बीवियों को छोड़ दिया और साथ रहने लगे। बहनों ने पतियों की इस हरकत के बारे में पुलिस को बताया, लेकिन तब पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर सकी। पुलिस का कहना था कि सबूतों के अभाव और किसी तरह का कानून का उल्लंघन न होने के चलते उन पर कार्रवाई नहीं हो सकती है।

आखिर में दोनों बहनों ने घरेलू हिंसा के तहत अदालत का दरवाजा खटखटाया। बहनों का आरोप है कि उनके पतियों ने अपने समलैंगिक संबंधों के चलते उन्हें नजरअंदाज किया है। बहनों ने कोर्ट से गुहार की है कि वह उनके पतियों से जीविका चलाने और आश्रय के लिए पैसे दिलाए। मामला लोगों के बीच भी दिलचस्प बना हुआ है। इसकी अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें